Thursday 19 December 2013

CHAPTER 3




अध्याय - 3
चाम्पावतों का आगमन और सबलसिंह चाम्पावत तक राजनीतिक इतिहास
    राव जोधा राठौड़ सŸाा का वास्तविक संस्थापक तथा राठौड़ साम्राज्य को एक निश्चित स्वरूप प्रदान करने वाला व्यक्ति था। जोधा के शासन में ही मारवाड़ मे सामंत प्रथा की दृढ रूप से स्थापना हुई। उसने अपने सम्बन्धियो की सहायता से ही विशाल साम्राज्य निर्मित किया था। आवागमन के सीमित साधनों के कारण इतने विस्तृत साम्राज्य पर एक केन्द्र से शासन करना संभव न था। कठिन परिस्थितियों में सहायता करने वालों को भी पुरस्कृत करना आवश्यक था। अतः जोधा ने अपने साम्राज्य के विभिन्न क्षे़त्रो मे शासन करने हेतु अपने भाइयो व पुत्रो की नियुक्ति की । इस क्रम में राव चाम्पा को कापरड़ा और बनाड़ दिया गया।
राव रणमल के 26 पुत्रों में अखैराज सबसे बड़ा था किन्तु चाम्पा का अपने भाईयों में कौन सा क्रम था, इसे लेकर विद्वानों में मतभेद है। श्ठिकाणा पोहकरण के इतिहासश् में राव चाम्पा को राव रणमल की क्रम में दूसरी सन्तान बताया गया है और वह राव जोधा से बड़ा बताया गया है।1 पं॰ विश्वेश्वर प्रसाद रेऊ राव चाम्पा को क्रम में चतुर्थ अर्थात अखैराज, जोधा और काँधल के पश्चात् मानते हैं।2 इतिहासकार यथा रामकर्ण आसोपा, जगदीशसिंह गहलोत, भगवतसिंह, मोहनसिंह कानोता राव चाम्पा को क्रम में तीसरा और राव जोधा से बड़ा मानते हैं। इतिहासकारों की उपरोक्त धारणा अधिक उपयुक्त प्रतीत होती है।
चाम्पावतों का इतिहास - राव चाम्पा 
राव चाम्पा का जन्म 1412 ई. को हुआ था, तथा राव जोधा इससे छोटा था, जिसका जन्म 1415 ई. का है।3 राव रणमल ने जब अखैराज, काँधल और चाम्पा से राव जोधा को राज्याधिकार देने की मंशा प्रकट की तो पिता की आज्ञा एवं इच्छा समझ कर इन्होने इसे स्वीकार किया4 और राव जोधा के मण्डोर राज्य को प्राप्त करने में पूर्ण सहयोग दिया। किशोर अवस्था में राव चाम्पा ने पिता की आज्ञा से एक ऊंटों का एक काफिला लूटा, जिससे बड़ी मात्रा में गुड़ के कापे बरामद हुए। इसे अच्छा शकुन जानकर उसने वही,ं एक गांव बसाया, जिसका नाम कापरड़ा रखा। 1428 ई. को राव रणमल ने इस गांव का पट्टा राव चाम्पा को दे दिया।5 1433 ई. में मेवाड़ के महाराणा मोकल की हत्या होने पर राव चाम्पा अपने पिता के साथ मेवाड़ गया। उसने पूर्व में राव रणमल्ल के साथ युद्ध करके चाचा और मेरा को मारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।6 तत्पश्चात् अग्रज अखैराज के साथ राव चाम्पा को मण्डोर के दुर्ग की व्यवस्था करने हेतु भेज दिया गया।7 1438 ई. (वि.सं. 1495) में राव रणमल की मेवाड़ में हत्या हो जाने पर राव जोधा 700 सवारों के साथ वहां से बच कर भाग निकला।8 किन्तु उसके मण्डोर पहुंचने से पूर्व ही मेवाड़ की सेना वहां आ पहुंची। मण्डोर किले के व्यवस्थापक अखैराज और चाम्पा ने समझा की ‘रावजी’ को पहुंचाने के लिए मेवाड़ी सैनिक आये हैं। बदरी शर्मा के अनुसार राव चाम्पा ने रावजी की सलामी में तोपें दागनी शुरू कर दी।9 यह विवरण हास्यास्पद है क्योंकि भारत में तोपों का प्रचलन 1525 ई. में बाबर के आगमन के बाद प्रारंभ हुआ था। मेवाड़ की सेना द्वारा मण्डोर के किले पर घेरा डालने पर चाम्पा और अखैराज ने अपने मुट्ठी भर सैनिकों की मदद से मेवाड़ी सेना से तीन दिन तक लोहा लिया। किले के बाहर हुई एक लड़ाई में राव चाम्पा घायल हुआ, किन्तु वह अखैराज के साथ वहां से बच निकले और राव जोधा के पास जांगलू के गांव काहूनी पहुँचने में सफल हुए।10
1453 ई. में राव जोधा ने अपने भाइयों अखैराज, चाम्पा और कांधल के सहयोग से तलवार के बल पर मारवाड़़ का राज्य पुनः अधिकृत कर लिया।11 1455 ई. में राव जोधा ने बड़ी सेना लेकर मेवाड़ पर चढ़ाई की। राव चाम्पा इस अभियान का सेनानायक था। राव चाम्पा की अध्यक्षता में पहले गोड़वाड प्रान्त लूटा गया तत्पश्चात् चिŸाौड़ पर बोलकर चिŸाौड़ के दरवाजे जलाए गए और पिछोला झील में घोडों को पानी पिलाया गया।12
1455 ई. में राणा कुम्भा ने एक बड़ी सेना के साथ मारवाड़़ की ओर कूच किया। इधर राव जोधा ने भी मुकाबले की पूरी तैयारी कर ली थी। राव जोधा के पास सैनिक अधिक थे जिससे घोड़े व ऊँट कम पड़ गए। तब राव चाम्पा के परामर्श से गाडे़ मंगवाए गए और राठौड़़ वीरों को उसमें बैठा कर रवाना किया गया। महाराणा कुम्भा को स्थिति भांपते में समय नहीं लगा कि सैनिक गाड़ों में बैठकर मरने मारने आए हैं, भागने के लिए  नहीं, क्योंकि राठौड़़ सैनिक के पास रणभूमि से भाग निकलने के साधन नहीं थे।13 तब कुम्भा ने सन्धि का पैगाम भिजवाया। राव जोधा ने भी चाम्पा और कांधल आदि से सलाह करके संधि कर लेना उचित समझ कर चाम्पा और कांधल को महाराणा के पास भेजा। राव चाम्पा ने संधि वार्ता द्वारा सोजत तक के क्षेत्र को मारवाड़़ के राज्य में बनाए रखने में सफलता प्राप्त की।
जोधपुर का किला बनवाए जाने के समय चिडि़यानाथ जी को राजकर्मचारियों द्वारा तंग किए जाने पर वे अपनी धूणी चादर में बांध कर अन्यत्र पालासनी की ओर रवाना हो गए। राव जोधा ने चाम्पा को उन्हें मनाने के लिए भेजा। चिडि़यानाथ जी ने लौटना स्वीकार नहीं करके वही,ं पालासनी धूणी रमा ली।14 1459 ई. में गोड़वाड के सिंधल और सोनिगरा चैहान राजपूतों ने कापरड़ा में एकत्रित होकर गायंे घेरकर ले गए। सूचना मिलने पर राव चाम्पा 500 सैनिकों के साथ पहुँचा और गायंे छुड़ाने में सफल रहा। 1465 ई. में पाटण (गुजरात) के सुल्तान ने गुजरात से दिल्ली जाते हुए पाली में डेरा डाला। गोडवाड़ के सिंधलों और सोनिगरों ने सुल्तान को भड़काया कि ‘‘ चाम्पा के पास बहुत धन है। हम अपनी पुरानी हार का बदला लेना चाहते है।ं आप हमारी मदद करें। जो भी धन मिले वह आप ले लेंगें’’। लोभ में पड़कर सुल्तान ने आक्रमण करने की नियत से कापरड़ा की ओर प्रस्थान किया। राव चाम्पा 300 सवारों के साथ पूनासर की पहाड़ी के समीप पहुंचा। चाम्पा से वीरतापूर्वक युद्ध लड़कर सुल्तान और उसके सहयोगियों को खदेड़ दिया किन्तु स्वयं भी घायल हो गया।  1479 ई. में महाराणा रायसिंह की सहायता से सिंधलों ने राव चाम्पा पर चढ़ाई की। मिणियारी के समीप हुए इस युद्ध में राव चाम्पा वीरगति को प्राप्त हुआ। राव चाम्पा के 5 पुत्र हुए 15  (1) भैरूदास (2) सगत सिंह (3) पंचायण  (4) भींवराज  (5) जैमल
राव भैरूदास -   चाम्पावत भैरूदास का जन्म 1434 ई. को हुआ ओर 1479 ई. को वह कापरड़ा का राज्याधिकारी हुआ। 1486 ई. को कच्छवाहा शासक राजा चन्द्रसेन ने सांभर पर आक्रमण किया। युद्ध में राव जोधा के साथ भैरुदास ने वीरतापूर्वक युद्ध करके आक्रमणकारियों को परास्त किया। छापर द्रोणपुर में भैरुदास के सेनापतित्व में भेजी गई सेना ने सांरग खां को परास्त कर मार डाला। 1491 ई. में अजमेर का सूबेदार मल्लू खां मेड़ता को लूटकर पीपाड़ तक बढ़ गया। उसने तीज पर्व पर गौरी पूजन के लिए गई स्त्रियों का अपहरण कर लिया। राव सातल ने भैरूदास के साथ उनका कोसाणा तक पीछा किया। यहां हुए भीषण युद्ध में मल्लूखां प्राण बचाकर भाग निकला तथा उसका सेनापति घुडले खां मारा गया। राव सातल घायल होकर वीरगति को प्राप्त हुआ। भैरुदास स्वयं सख्त रूप से घायल हो गया।16 1498 ई. में राव सूजा के पुुत्र नरा की पोकरणा लूंका के हाथों मृत्यु होने के प्रतिशोध में भैरुदास के नेतृत्व में सेना बाड़मेर और पोकरण भेजी गई, जिसने पोकरणा राठौड़़ लूंका की गतिविधियों पर अंकुश लगाया।17 1504 ई. में मेर भोपत के विरुद्ध भैरूदास को भेजा गया। भैरूदास ने उसे खदेड़कर गायंे छुड़वा ली। जैतारण के सींधल जो मेवाड़ महाराणा के प्रति निष्ठा रखते थे, द्वारा विद्रोह करने पर भैरूदास और राव उदा को भेजा गया। उन्होंने सीधलों को पराजित कर खदेड़ दिया।18
राव सूजा के स्वर्गवास होने पर वीरम को गद्दी बिठाने के लिए पंचायण, भैरुदास आदि सरदार एकत्रित हुए। राव वीरम की माता ने उनकी परवाह नहीं की। किन्तु गांगा की माता ने उनका सत्कार किया, जिससे सरदारों ने वीरम को राज्य से वंचित करके गांगाजी को गद्दी पर बैठाया। तभी से कहा जाने लगा ‘‘रिडमलां थापिया तिके राजा’’। जब राव वीरम राव गांगा के राज्य में उपद्रव करने लगा, तब चाम्पावत भैरुदास को सेना सहित भेजा गया। इसी युद्ध में वीरतापूर्वक युद्ध करते हुए भैरुदास रणाशयी हुआ।19
राव जेसा राव भैरुदास की मृत्युपर्यन्त उनका चतुर्थ पुत्र राव जेसा कापरड़ा की गद्दी पर बैठा। उसका जन्म 1466 ई. को हुआ और 1520 ई. को वह कापरड़ा की गद्दी पर बैठा। एक महात्मा के यह कहने पर कि यदि भैरुदास का वंश कापरड़ा रहा तो उसका वैभव नहीं बढ़ेगा, के कारण राव जेसा ने निर्जन वन में रणसी गांव बसाया।20 राव गांगा ने महाराणा सांगा और गुजरात के सुल्तान मुजफ्फरशाह के संघर्ष में राणा सांगा की मदद के लिए सेना सहित राव  जेसा को भेजा। राणा सांगा के बाबर से संघर्ष के समय राव जेसा 3000 मारवाड़ी सैनिकों सहित खानवा के युद्ध में मौजूद था।21 1529 ई. में राव गांगा और राव सेखा के मध्य विवाद चरम सीमा पर पहुंच गया। राव जेसा ने दोनों में सुलह करने का प्रयास किया। राव गांगा को उसने सुलह करने के लिए मना लिया किन्तु राव सेखा ने इन प्रयासों की उपेक्षा की। उसने नागौर के दौलतखां की सहायता से जोधपुर पर आक्रमण कर दिया। गांगाणी के निकट हुए युद्ध में राव जेसा ने अन्य सरदारों की सहायता से भीषण युद्ध किया। दौलतखां युद्ध भूमि छोड़कर भाग खडा हुआ और राव सेखा युद्ध में मारा गया। 1534 ई. में गुजरात के सुल्तान बहादुरशाह ने चिŸाौड़ पर आक्रमण किया। उस समय राणा विक्रमादित्य ने राव मालदेव से सहायता मांगी। राव ने जेसा को 80,000 की सेना के साथ भेजा गया। इसकी सूचना मिलने पर सुल्तान बिना लड़े ही गुजरात लौट गया।22
1538 ई. में राव वीरमदेव (मेड़ता का स्वामी) और राव मालदेव में मनमुटाव अत्यधिक बढ़ जाने पर राव मालदेव ने जेसा को मेड़ता पर भेजा। वीरम ने संघर्ष किया पर असफल रहा। वहां से वह सहायता प्राप्ति के उद्देश्य से दिल्ली के सुल्तान शेरशाह के पास जा पहुंचा। सम्पूर्ण उŸारी भारत पर आधिपत्य स्थापना का इसे अच्छा मौका जानकार शेरशाह राव वीरमदेव के साथ मारवाड़़ पर 1534 ई. में चढ़ आया। गिरि-सामेल के युद्ध में कपटपूर्ण तरीके अपनाकर शेरशाह ने मालदेव को अपने सेनानायकों के प्रति सशंकित कर दिया। राव मालदेव के रणभूमि से पलायन करने पर शेरशाह ने सम्पूर्ण मारवाड़़ पर अधिकार कर लिया। राव मालदेव ने सिवाणा में पीपलाद की पहाडि़यों में शरण ली।23 इस अवसर पर राव जेसा ने उन्हें ढूंढने आए, शेरशाह के एक सेनापति जलाल खां को मारकर उसका घोड़ा पकड लिया। 1545 ई. में राव मालदेव ने जेसा को सेना सहित भेजकर सोजत पर अधिकार कर लिया।24 1545 ई. में शेरशाह की आकस्मिक मृत्यु के बाद राव मालदेव ने जोधपुर पर धावा बोलकर मुसलमान सूबेदार को निकाल बाहर किया। इस अभियान में जेसा भी साथ ही था।25
1547 ई. में (वि.सं. 1604) में पोकरण स्वामी जैतमाल के कुशासन से त्रस्त महाजनों ने राव मालदेव से सहायता की अपील की। राव मालदेव ने पोकरण की ओर कूच किया। जैसलमेर वालों ने मारवाड़़ की सेना के घोडे़ चुरा लिए। राव मालदेव ने इनके पीछे जेसा को भेजा। राव जेसा ने न केवल घोडे़ छुड़ाए बल्कि आगे जैसलमेर में लूटपाट भी की।26  राव मालदेव की सेना  के आक्रमण की आशंका से जैसलमेर महारावल ने संधि कर ली।27 1553 ई. में राव मालदेव ने जेसा को मेड़ता की ओर वीरमदेव के पुत्र जयमल के विरुद्ध भेजा। एक घनघोर युद्ध के पश्चात् राव जेसा विजयी रहा, किन्तु उसका भाई रायसिंह वीरगति को प्राप्त हुआ। जयमल ने बादशाह अकबर की सहायता से और मुगल सेनापति शरफुद्दीन के सक्रिय सहयोग से मेड़ता पर आक्रमण किया। राव जेसा को सेना सहित मेड़ता भेजा गया। मेड़ता के समीप हुए घमासान युद्ध में राव जेसा वीरगति को प्राप्त हुआ।27
राव जेसा के विषय में एक रोचक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि 1537 ई. के लगभग रात्रि में राव जेसा अकेला रणसी गांव आ रहा था। रणसी गांव के समीप एक नाडी पर वह अपने घोड़े को पानी पिलाने रूका। तभी भूत ने जेसा को कुश्ती के लिए ललकारा। राव जेसा ने इसे स्वीकार किया और थोड़ी ही देर में भूत को जमीन पर दे पटका। पराजित भूत अपने हाथ पांव बांधकर राव जेसा के सामने खड़ा हो गया। राव जेसा ने उसे एक बावड़ी और महल बनाने की शर्त पर छोड़ दिया। भूत ने भी प्रत्युŸार में शर्त रखी कि महल बनने तक वह किसी को इस बारे में नहीं बताए। इधर राव जैसा की पत्नी रात भर कोलाहल का कारण पूछती रही और जेसा उसे टालते रहा। प्रातः अंधेरा छटने से पूर्व उसकी पत्नी ने पुनः कारण बताने का अनुग्रह किया। राव जी ने सोचा कि अब तक भूत निर्माण कार्य कर चुका होगा। उसने रात वाली घटना ठकुराणी को बताई। उस क्षण भूत ऊपरी कोने के निर्माण में लगा था। उसने कार्य रोक दिया। यह महल और बावड़ी आज भी रणसी में मौजूद है।28 भूत द्वारा छोड़ गए कार्य को पूर्ण करने का कई बार प्रयास किया गया, पर हर बार असफलता मिली। रणसी के महल का अधूरा कोना आज भी मौजूद है।

No comments:

Post a Comment